पटाखा गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी, 3 लोगों की मौत; कई झुलसे

 

रुड़की समाचार: पटाखा गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी, 3 लोगों की मौत; कई झुलसे

Written by न्यूज डेस्क -Edited by Mohammad Tahseen Alam

Updated: February 20, 2023



रुड़की समाचार सोमवार को रुड़की में पटाखा गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह गोदाम रुड़की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के बादशाह होटल के सामने है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।


रुड़की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के बादशाह होटल के सामने एक पटाखा गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।

पुलिस ने दो घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से दोनों को रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

घटना की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। वहीं गोदाम के मालिक आलोक जिंदल इस घटना से सदमे में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मृतकों के नाम: 

अदनान पुत्र समीर अहमद, निवासी मच्‍ची मौहल्‍ला, उम्र 15 साल 


अरमान पुत्र शफीक अहमद, निवासी इमली रोड, उम्र 16 साल

अज्ञात

घायलों के नाम:

सूरज पुत्र राजकुमार, निवासी रामनगर, उम्र 23 साल

नीरज, निवासी ढंडेरा, उम्र 22 साल


डिस्क्लेमर : ये स्टोरी अभी-अभी ब्रेक हुई है। खबर से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जैसे-जैसे नए तथ्य आते जाएंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। तब तक आप हमारे साथ बने रहें।

Comments

Popular posts from this blog

डीएम ने किया राजकुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल किक्रेट टुर्नामेंट का उद्घाटन

बिहार में पहली ई-एम्बुलेंस बनाने वाले 3 दोस्तों की कहानी, 15 लाख इन्वेस्ट कर 3 करोड़ का टर्नओवर, बदलते बिहार की तस्वीरें