Posts

यूपी में का बा’ से डरी पुलिस, नेहा सिंह राठौर को थमाया नोटिस

Image
  By Tahseen Alam यूपी में का बा’ से डरी पुलिस, नेहा सिंह राठौर को थमाया नोटिस 'यूपी में का बा' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए थमाया नोटिस। Neha Singh Rathore- यूपी-बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने गीतों के माध्यम से समाज में नफरत और तनाव फैलाने का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा गया है। ‘यूपी में का बा’ गाने से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को इसी गाने को लेकर कई सवाल पूछते हुए पुलिस ने नोटिस थमाया है। खुद नेहा सिंह राठौड़ ने ट्विटर के माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई नोटिस की जानकारी लोगों को दी है। ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए नेहा ने लिखा है कि -“यूपी में का बा पर पुलिस का नोटिस” इसके साथ ही गायिका ने एक वीडियो भी शेयर किया है। अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि -“उत्तर प्रदेश पुलिस की सक्रियता को दाद देनी पड़ेगी। कल कानपुर देहात पुलिस मेरे घर अंबेडकरनगर जाकर मेरे ससुर जी को नोटिस थमा आई है, और आज ये लोग दिल्ली पहुंच ग...

बिहार में पहली ई-एम्बुलेंस बनाने वाले 3 दोस्तों की कहानी, 15 लाख इन्वेस्ट कर 3 करोड़ का टर्नओवर, बदलते बिहार की तस्वीरें

Image
  बिहार का लाल By Vikash kumar बिहार में पहली ई-एम्बुलेंस बनाने वाले 3 दोस्तों की कहानी, 15 लाख इन्वेस्ट कर 3 करोड़ का टर्नओवर, बदलते बिहार की तस्वीरें कॉलेज में सपना मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी का देखा था। जब नौकरी मिली तो खुद की कंपनी का सपना देखने लगे। जिद और जुनून ऐसा कि खुद की कंपनी भी बना डाली। बिहार का पहला ई-एंबुलेंस और देश का पहला मोबाइल फिश पॉर्लर बनाकर अब रोल मॉडल बन गए हैं। ये कहानी 3 इंजीनियर दोस्तों की है, जिन्होंने बिहार में ऑटोमोबाइल का बड़ा एम्पायर खड़ा किया है। तीनों ने मिलकर बिहार की पहली ई ऑटोमोबाइल कंपनी बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया है। खुद की कमाई और फाइनेंस से जुटाए 15 लाख रुपए से शुरू हुई कंपनी आज 3 करोड़ के पा र पहुंच गई है। पढ़िए राजस्थान और बिहार के 3 दोस्तों के आंत्रप्रेन्योर बनने की कहानी..। पढ़ाई के दौरान हुई दोस्ती बेगूसराय के आलोक रंजन और राजगीर के कुणाल सिंह का  एडमिशन राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी में हुआ। दोनों की दोस्ती राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले भरत पालीवाल से हुई। ऑटोमोबाइल ब्रांच से बीटेक कर रहे तीनों स्टूडेंट्स की आपस में गहरी दोस्ती हो गई...

शाहरुख खान की पठान ने हासिल किया नया मुकाम, 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली बनीं 5वीं फिल्म, अब तक कमाई में…

Image
  एंटरटेनमेंट By MTA शाहरुख खान की पठान ने हासिल किया नया मुकाम, 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली बनीं 5वीं फिल्म, अब तक कमाई में… पठान 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसके बाद रविवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 515.72-515.92 करोड़ (सभी भाषाओं) का बिजनेस किया है. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान हर दिन नया आंकड़ा कायम करती हुई दिखाई दे रही है. जहां भारत में फिल्म का कलेक्शन पार हो गया है तो वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स पर फिल्म ने नया मुकाम हासिल कर लिया है. कार्तिक आर्यन की शहजादा और एंटमैन की रिलीज के बावजूद फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जिसके चलते शाहरुख खान के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इस फिल्म की चर्चा हो रही है. पठान 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसके बाद रविवा र को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 515.72-515.92 करोड़ (सभी भाषाओं) का बिजनेस किया है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 996 करोड़ रहा था. लेकिन अब लेट्स सिनेमा के मुताबिक, शाहरुख खान की पठान 5वीं भारतीय फिल्म बन गई है, जो 1000 कर...

'पठान' और 'एंट-मैन' के फेर में फंसी कार्तिक की 'शहज़ादा', बजट वसूलना भी मुश्किल हुआ

Image
  एंटरटेनमेंट 'पठान' और 'एंट-मैन' के फेर में फंसी कार्तिक की 'शहज़ादा', बजट वसूलना भी मुश्किल हुआ Kartik Aaryan की Shehzada टिकट खिड़की पर संघर्ष कर रही है. कार्तिक को फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं. उन्होंने ये भी  दावा किया था कि ये फिल्म 'भूल भुलैया 2' को पीछे छोड़ेगी. मगर ऐसा होता नज़र नहीं आ रहा. 'शहज़ादा' ने 6 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. कहा गया कि शनिवार को महाशिवरात्री के मौके पर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है. ये भी नहीं हुआ. दूसरे दिन फिल्म ने कमाए 6.65 करोड़ रुपए. रविवार को फिल्म ने 7.30 करोड़ रुपए कमाए. जिस फिल्म से कम से कम 50 करोड़ रुपए के वीकेंड कलेक्शन की उम्मीद की जा रही थी. वो 20 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. 'शहज़ादा' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन रहा 19.95 करोड़ रुपए. ' शहज़ादा' की कमज़ोर कमाई की तमाम वजहें गिनाई जा रही हैं. पहले कार्तिक आर्यन स्टारर ये फिल्म 10 फरवरी को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड थी. मगर 'पठान' की हुंकार देखते हुए फिल्म को एक हफ्ते आगे खिसका दिया गया. 17 फरवरी को ये पिक्चर सिनेमाघरों...

23 फरवरी (गुरुवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन

Image
ब्यूरो रिपोर्ट :- अपना विचार 23 फरवरी (गुरुवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन दरभंगा, 20 फरवरी 2023 :-  सहायक निदेशक  (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा  द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम  संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में  रामनगर आई.टी.आई., लहेरियासराय के कार्यालय  परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के  माध्यम से RS Tele Services (ACT Fibernet),  Hyderabad द्वारा 23 फरवरी 2023 (गुरुवार) को  पूर्वाह्न 10:30 बजे से 03:00 बजे अपराह्न तक जॉब  कैंप का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा कुल - 820 रिक्तियाँ  पर सीधे साक्षात्कार के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को  रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।  उन्होंने बताया कि RS Tele Services (ACT  Fibernet), Hyderabad द्वारा ब्रॉडबैंड टेक्नीशियन के  पद के लिए वेतन - 2.4 लाख से 3.6 लाख रुपये  सालाना के साथ-साथ अन्य लाभ दिया जाएगा। वहीं  नेटवर्क इंजीनियर के पद के लिए वेतन - 2.8 लाख से  4.0 लाख ...

डीएम ने किया राजकुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल किक्रेट टुर्नामेंट का उद्घाटन

Image
डीएम ने किया राजकुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल किक्रेट टुर्नामेंट का उद्घाटन दरभंगा, 20 फरवरी, 2023 :- कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित राजकुमार शुभेश्वर सिंह मेमोरियल किक्रेट टुर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन के कर कमलों से दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार कपलेश्वर सिंह ने की तथा इस अवसर पर राजेश्वर सिंह एवं अन्य अतिथि जिनमें लाल मोहन झा, पूर्व प्रधानाध्यापक, सी.एम. साईंस कॉलेज, दरभंगा, डॉ. रमण कुमार वर्मा, आई.एम.ए. कॉलेज उपस्थित थे।  कुमार कपलेश्वर सिंह ने इस अवसर पर जिलाधिकारी राजीव रौशन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।    इस अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब भारत खिलाड़ी अर्तराष्ट्रीय पटल पर देश का तिरंगा लहराते हैं, देश का नाम आगे बढ़ाते है, तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता हैं,  तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हमें इस गर्व की अनुभूति को हासिल करने के लिए अपने युवा पीढ़ी क...

दरभंगा जिला बाल संरक्षण समिति की हुई बैठक

Image
Written by Nitin Thakur - Edited by Mohammad Tahseen Alam दरभंगा जिला बाल संरक्षण समिति की हुई बैठक दरभंगा, 20 फरवरी, 2023 :- दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गयी।   सर्वप्रथम बैठक में विगत बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन से अवगत कराते हुए सहायक निदेशक (बाल संरक्षण) नेहा नुपूर ने बताया गया कि पर्यवेक्षण गृह एवं बाल गृह में संगीत शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया था, जिसका अनुपालन लंबित है।    जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सप्ताह में दो दिन एक संगीत शिक्षक एवं एक कम्प्यूटर शिक्षक की प्रतिनियुक्ति पर्यवेक्षण गृह में करने का आदेश दिया।    उन्होंने पोलटेकनिक कॉलेज के प्राचार्य से सम्पर्क कर कौशल विकास के लिए प्रशिक्षक की प्रतिनियुक्ति कराने का निर्देश सहायक निदेशक (बाल संरक्षण) को दिया।    बैठक में बताया गया कि पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा घेरा को और मजबूत करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने अपने पिछले भ्रमण के अवलोकन क...